रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह होंगे स्टार प्रचारक


विधानसभा की सात सीटों पर हो रहे उप चुनाव में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह स्टार प्रचारक होंगे। भाजपा ने विधानसभा उप चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा सहित 30 नेताओं और मंत्रियों को स्टार प्रचारक बनाया गया है।


केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, संजीव बालियान, साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, ब्रजेश पाठक, श्रीकांत शर्मा, स्वामी प्रसाद मौर्य, महेंद्र सिंह, भूपेंद्र चौधरी, अनिल राजभर, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, नीलिमा कटियार, विजय कश्यप को स्टार प्रचारक बनाया गया है। इनके अतिरिक्त सतपाल सैनी, आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल, बीएल वर्मा, वाईपी सिंह, प्रांशु दत द्विवेदी,  प्रदेश मंत्री शंकर लोधी, त्र्यम्बकं त्रिपाठी, संजय राय और लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से भाजपा उम्मीदवार रहे भोजपुरी अभिनेता और गायक दिनेश लाल निरहुआ को स्टार प्रचारक बनाया गया है।