मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी उरूशा को उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष किया घोषित


मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी उरूशा को उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। वह 2010 से ही कांग्रेस की सदस्य हैं और विभिन्न मुद्दों पर खुलकर पार्टी का पक्ष रखती रही हैं।


महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता चौधरी ने पत्र लिखकर उरुशा को इसकी जानकारी दी।
ममता का कहना है कि यूपी में कांग्रेस पूरी तरह मैदान में उतर चुकी है और भाजपा को जमीन पर कड़ी टक्कर दे रही है।
उन्होंने उरुशा की कार्यशैली की भी तारीफ की।