हाथरस के भाजपा सांसद राजवीर दिलेर के बाद बरौली के भाजपा विधायक ठा. दलवीर सिंह सोमवार को पहुंचे जेल


हाथरस के भाजपा सांसद राजवीर दिलेर के बाद बरौली के भाजपा विधायक ठा. दलवीर सिंह सोमवार को जेल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ हाथरस के हसायन ब्लाक प्रमुख पति भी थे। हालांकि 45 मिनट रुककर वे बाहर आ गए। उन्होंने बताया कि वे एक बुजुर्ग बंदी की पैरोल के सिलसिले में गए थे।


ठा. दलवीर सिंह दोपहर में जेल पहुंचे। उनके साथ कुछ कार्यकर्ता व हसायन ब्लाक प्रमुख पति सुमंत किशोर सिंह भी थे।इस दौरान चर्चा हाथरस कांड के आरोपियों से मुलाकात की रही। 
इस दौरान उन्होंने मीडिया को बताया कि जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक बंदी की पैरोल के सिलसिले में गए थे। इसी तरह कारागार अधीक्षक
आलोक सिंह ने बताया कि गंगा सिंह नाम के बुजुर्ग बीमार बंदी की पैरोल के सिलसिले में विधायक उनके अधिवक्ता संग आए थे। उस बंदी से मुलाकात कर चले गए। अन्य किसी से मुलाकात नहीं हुई।