राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अनु० मो० के निर्देशानुसार कोरोना बचाव कार्य की कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ मार्गदर्शन व समीक्षा


लखनऊ। आज दिनांक 24/04/2020 को राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अनु० मो० के निर्देशानुसार, कानपुर क्षेत्र, ब्रज क्षेत्र व पश्चिम क्षेत्र की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की, यह बैठक दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक चली। जिसमे कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र पासवान के साथ 62 पदाधिकारी, पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष हरेंद्र जाटव के साथ 46 पदाधिकारी व ब्रज के क्षेत्रीय अध्यक्ष पंकज पावर के साथ 22 पदाधिकारी व संचालक अजय सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा अनु० मो० उ० प्र०  ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा भाग लिया। श्री विनोद कुमार सोनकर राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री कुबेर सिंह अगरिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री राम चन्द्र कनौजिया राष्ट्रीय मंत्री, श्री कौशल किशोर प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री कॉरोना राहत कोष, मास्क वितरण, कोरोना योद्धा सम्मान खाद्यान्न वितरण, प्रवासी श्रमिक की घर वापसी कैंप लगाकर भोजन वितरण आदि पर विस्तृत मार्गदर्शन व समीक्षा की। कॉन्फ्रेंसिंग का संचालन श्री अशोक वर्मा गोपार, श्री शेष नाथ आचार्य, श्री डी पी भारती प्रदेश महामंत्री द्वारा किया गया।