राजधानी के गाँव में भी पहुचा कोरोना का प्रकोप, मलिहाबाद के माल थाना क्षेत्र में मिला कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ। मलिहाबाद, के माल थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुर में मिला कोरोना पॉजिटिव। पूरे गाँव मे मचा हड़कंप। जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी एवं थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुचे मौके पर।


मलिहाबाद के ग्राम भानपुर में मुम्बई के शान्ताक्रुज से आया मजदूर निकला कोरोना पॉजिटिव्।                                      उपजिलाधिकारी विकाश कुमार व माल थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने पूरे गाँव का किया दौरा साथ ही आवश्यक  दिये दिशानिर्देश। सम्पर्क में आये सभी लोगों को किया गया कोरन्टीन साथ ही पूरे गाँव को किया गया सील और गांव के दोनों तरफ से आने जाने वाले रास्ते को किया गया बेरिकेटिंग।