पंजाब में पुलिस टीम पर हमला, एक एएसआई का हाथ कटा, पांच पुलिसकर्मी घायल

सन्नौर सब्जी मंडी में निहंग सिंह को कर्फ्यू पास दिखाने को कहा, इस दौरान हुई बहस, वारदात के बाद निहंग सिंह डेरे में छिप गए


चंडीगढ़ ।     पंजाब के पटियाला में कर्फ्यू के दौरान पुलिस टीम पर निहंग सिंहों ने हमला बोल दिया। घटना रविवार (12 अप्रैल) सुबह की है। इस हमले में एक एएसआई का हाथ बाजू से हाथ कट गया है तो वहीं कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हैं। हमले में घायल सभी पुलिसकर्मियों को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस एएसआई का हाथ कटा है, उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सन्नौर सब्जी मंडी में ये निहंग सिंह खरीददारी के लिए आए थे। तभी नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें कर्फ्यू पास दिखाने को कहा। इस दौरान पुलिस और निहंग सिंहों के बीच बहसबाजी हो गई। बताया जा रहा है कि तभी आरोपी वहां से नाका तोड़ भागने की कोशिश की और इसी दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हैं। वारदात के बाद निहंग सिंह डेरे में छिप गए हैं तो वहीं पुलिस ने भी पूरे डेरे को घेर रहा रखा है। लगातार पुलिस आरोपियों को आत्मसमर्पण के लिए लाउडस्पीकर से कह रही है। वहीं डेरे के भीतर से निहंग सिंह भी लाउडस्पीकर से प्रशासन पर जुबानी हमला कर रहे हैं। वहां का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।