मोदी रोटी बैंक हेल्पलाइन नंबर की सांसद विनोद सोनकर खुद कर रहे निगरानी

कौशाम्बी। सांसद कौशाम्बी विनोद सोनकर द्वारा कौशाम्बी विकास परिषद के सहयोग से चलाये जा रहे मोदी रोटी बैंक हेल्पलाइन नंबर को सांसद स्वयं ट्रैक कर रहे हैं। और रोटी के लिए फोन आते ही सांसद स्वयं भाजपा के उस क्षेत्र के कार्यकर्ता को फोन कर भोजन पहुंचाने के लिये निर्देशित करते हैं। 


गुरुवार को हेल्पलाइन नंबर पर रोटी के लिए कुल 96 लोगो ने काल कर भूखे होने पर भोजन दिलाने की बात कही 


गुरुवार को 731 लोगो को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भोजन अथवा खाद्य सामग्री पहुंचायी गयी। साथ ही 11 काल अन्य शहरो में फंसे लोगो ने किया। कौशाम्बी से आये सभी काल पर उस क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओ को सूचित कर प्रशासन की मदद से भोजन उपलब्ध करवाया गया। सांसद द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9120087934 पर कौशाम्बी सांसदीय क्षेत्र से कोई भी ब्यक्ति फोन कर भोजन की मांग कर सकता है।