बहराइच में प्रधान ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बेटी भी घायल

बहराइच। लॉकडाउन के बीच भी जिलों में अपराधिक घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है। बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात प्रधान ने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। गोली चलाने में बेटी भी घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। अभी हत्या की वजह को लेकर पूछताछ चल रही है। 


यह है मामला  


मामला रुपईडीहा थाना क्षेत्र का है। बुधवार देर रात रात ग्राम प्रधान गंगापुर रवीश कुमार पांडे  ने अपने लाइसेसी डबल बैरेल 12 बोर बंदूक से अपनी पत्नी 40 वर्षीय कुसुम पांडे को गोली मार दी। घटना में प्रधान की 14 वर्षीय बेटी खुशी को भी गोली लगी। गोली चलने के शोर के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं खुशी को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है जांच चल रही है।