आगा खान फाउण्डेशन द्वारा स्थापित पैर संचालित हैण्ड वाश स्टेशन का डीएम ने किया लोकार्पण

जिला संवाददाता  // वीरेन्द्रर राव बहराइच 


बहराइच 25 अप्रैल। कोविड-19 के फैलाव को रोकने एवं बचाव व नियंत्रण के उद्देश्य से महर्षि बालार्क चिकित्सालय परिसर बहराइच में आगाखान फाउण्डेशन द्वारा स्थापित किये गये पैर संचालित हैण्ड वाश स्टेशन का जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने लोकार्पण किया। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सुरेश सिंह, महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अनिल के. साहनी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. डी.के. सिंह, पी.डी. डी.आर.डी.ए. अनिल कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, आगाखान फाउण्डेशन के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर, जिला रिसोर्स पर्सन प्रोग्राम को-आर्डिनेटर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर संस्था के अधिकारियों की ओर से बताया गया कि आगाखान फाउण्डेशन जनपद में ऐसे ही 3 और पैर संचालित हाथ धोने के स्टेशन स्थापित करेगा।