आज दिनांक 05/03/2020 को अभिहित अधिकारी शशि शेखर व खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम जिसमें अनिल कुमार मिश्र, शैफाली रस्तोगी खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे के द्वारा चूहापिरान (देवीगंज) स्थित खोया बनाने वाले भट्टियों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एक भट्टी संचालक ग़ुलाम व उसके कर्मचारी भाग निकले लेकिन फ्रीज़र में रखे लगभग डेढ़ कुन्तल खोये में से नमूने संग्रह कर उसे सीज कर दिया गया तथा एक अन्य संचालक से भी एक खोये का नमूना संग्रह किया गया।
देवीगंज स्थित एक किराना दुकान से एक सरसों तेल का नमूना संग्रह कर 12 टीन उक्त तेल प्रत्येक 14.5 किलोग्राम के कुल 174 किलोग्राम सरसों तेल को सीज किया गया।
जब्त किए गए खोये का कुल मूल्य 33000/- तथा सरसो तेल का कुल मूल्य लगभग बीस हजार है।
अभिहित अधिकारी ने आम जनमानस से यह भी अपील किया है कि इस त्योहार के अवसर पर बेचे जाने वाले अधिक रंगीन व चमकीली कचरी, चुरी, चिप्स को न खरीदें और खाद्य कारोबार कर्ता इसे न बेचे