लखनऊ: 8 मार्च, 2020 उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बधाई दी है।
राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं समाज एवं परिवार का आधार स्तम्भ हैं। महिला माँ, बहन, पत्नी तथा पुत्री के रूप में परिवार को पूर्ण करती है। आधी आबादी होने की दृष्टि से महिलाओं को उचित स्थान एवं सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने परिवार की महिलाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन में कार्यरत महिला कर्मियों को अयोध्या भ्रमण का उपहार दिया। राजभवन की महिला कर्मी अयोध्या में मंदिरों एवं दर्शनीय स्थलों में गयी। महिला कर्मियों ने भी राज्यपाल को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।
राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी बधाई एवं राजभवन की महिला कर्मियों को अयोध्या भ्रमण का दिया उपहार।