पूर्ब की भांति शिवदानी ही रहेंगे सराय अकिल नगर पंचायत के चेयरमैन।
कौशाम्बी। सराय अकिल नगर पंचायत के अध्यक्ष का निर्वाचन रद्द करने वाले जनपद न्यायालय के आदेश पर उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है अब सराय अकिल नगर पंचायत के वर्तमान अध्यक्ष शिवदानी पूर्व विधायक फिर नगर पंचायत सराय अकिल की कुर्सी पर पूर्ब की भांति काबिज रहेंगे और पूर्व की भांति शिवदानी नगर पंचायत सराय अकिल के विकास के कार्यों को देखते रहेंगे उच्च न्यायालय से नगर पंचायत सराय अकिल अध्यक्ष शिवदानी की बहाली की खबर लगते ही विपक्षी फिर एक बार परास्त हो गए हैं और यह खबर जैसे ही उनके विपक्षियों को लगी है उन में मायूसी छा गई है