मन की बातः PM मोदी 63वीं बार करेंगे संबोधन, COVID-19 पर होगा फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 63वीं बार मन की बात करेंगे। यह इस साल का तीसरा संबोधन होगा। इस बार का यह कार्यक्रम दुनिया भर में फैली महामारी COVID-19 पर केंद्रित होगा। हर बार की तरह इस बार भी यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे आकाशवाणी, दूरदर्शन और नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप पर प्रसारित होगा। इससे पहले इस गंभीर महामारी पर वे राष्ट्र को 2 बार संबोधित कर चुके हैं। उन्होंने 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी।