दिल्ली हिंसा में पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी है कि अब तक हिंसा के 690 मामले दर्ज किए गए हैं और करीब 2,200 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस हिंसा में 53 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि करीब 200 लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक हिंसा के सिलसिले में 50 लोगों को शस्त्र कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस बीच एक 27 वर्षीय युवक को हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
दिल्ली हिंसा: पुलिस ने 690 मामले दर्ज किए, हिरासत में करीब 2,200 लोग