भूमाफिया डाक्टर पर हो कार्यवाही

कौशाम्बी। इलाहाबाद शहर के सिविल लाइन क्षेत्र के एक चर्चित डाक्टर ने अपनी पत्नी के नाम बनायी गयी फर्जी स्वयं सेवी संस्था के नाम बीते कुछ वर्षो में कई करोड की सम्पत्ति जिले के मंझनपुर तहसील क्षेत्र में खरीदी है काली कमायी से एकत्रित की गयी आकूत सम्पत्ति के धनी उक्त डाक्टर ने जमीदारी विनाश उन्मूलन का भी उलंघन किया है और धीरे धीरे डाक्टर के पास सैकडो एकड भूमि अभिलेखो में दर्ज हो गयी है धन पशु इस डाक्टर के जमीन खरीदे जाने के मामले को अभी तक शासन प्रशासन ने संज्ञान लेकर जमीदारी उन्मूलन की कार्यवाही नही की है।