कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा गांव गांव जाकर लोगों से किसान जन जागरण अभियान का फॉर्म भरवाया जा रहा है।
इसी तरह शुक्रवार को पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी मंझनपुर विधानसभा के लगभग आधा दर्जन गांवों का दौरा कर किसानों की परेशानियों को सुन उनका फॉर्म जमा कराया।
इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को किसानों के लिए और अधिक योजनाओं को लाना चाहिए लेकिन प्रदेश की सरकार किसानों की योजनाओं पर काम भी कर रही है।
हाल के दिनों में प्रदेश सरकार के द्वारा बजट पेश किया गया था। इस बजट में किसानों के लिए कोई विशेश व्यवस्था नहीं थी जबकि उत्तर प्रदेश का किसान सूखे हुआ पर्यावरण की मार का शिकार हुआ है। जिससे उसको आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान झेलना पड़ा था। ऐसे में किसानों को एक नए बेल आउट पैकेज की आवश्यकता थी। लेकिन सरकार ने ऐसी व्यवस्था नहीं की इस मौके पर उन्होंने किसानों से अपनी मांगों को लेकर तहसील दिवस पर पहुंचने की अपील किया।
आज किसान जनजागरण अभियानश के तहत विधानसभा मंझनपुर के ग्राम अम्बावा पश्चिमए अम्बावा पूरबए कादिराबादए बंधवा रजबरएसोनारन का पूरा गावो में किसानों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना व मांग पत्र भरवाया गया तथा 03.03.2020 को मंझनपुर तहसील में किसानों की समस्या हेतु एक ज्ञापन दिया जाएगा जिसमे जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थीए देवेश श्रीवास्तवएअभिशेकएभारत गौतमएराजकुमार मौजूद रहे।