युवा मोर्चा ने जन जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया

कड़ाधाम, कौशाम्बी। नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा मंडल कौशाम्बी के बैनर तले   देवी गंज कड़ा में मुख्य अतिथि शैलेन्द्र कुमार मौर्य  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र के अगुवाई में जन जन जागरण हस्ताक्षर अभियान चलाया  और लोगों को बताया  कि इस अधिनियम से किसी भारतीय ,किसी धर्म विशेष को डरने की आवश्यकता नही है देश के प्रधानमंत्री सजग हैं किसी भारतीय का नुकसान नही होने देंगे। महामंत्री शिवप्रताप मौर्य ने लोगो से अपील करते हुए कहा किसी के बहकावे में न आएं यदि कोई अफवाह फैला रहा है तो उसकी गुप्त शिकायत भी कर सकते हैं! अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कानून अपना काम करेगा।
इस अवसर भारतीय जनता पार्टी कौशाम्बी के युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील मिश्रा अजय मौर्य राहुल कुशवाहा नीरज ऋषि साहू सहित युवा मोर्चा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।