प्रदेश चेयरमैन बनने से जिला कांग्रेस में हर्ष की लहर

 कौशाम्बी। कांग्रेस पार्टी के  जिला माईनारटी चेयरमैन तमजीद अहमद ने साथियों के साथ शाहनवाज़ आलम के माइनारिटी डिपार्टमेंट का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हर्ष प्रकट किया और उन्होंने कहा कि युवाओं में एक नयी ऊर्जा का संचार हुआ है।और आने वाले वक्त में पूरी माइनरटी डिपार्टमेंट की टीम अपने मुख्य संगठन के साथ कंधे से कंधा मिला कर सहयोग करेगी।


 उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को फोन पर बधाई दी और जल्द कौशाम्बी आने का निमंत्रण दिया जिसको उन्होंने स्वीकार कर लिया।
पूर्व जिला अध्यक्ष तलत अजीम ने नए प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी।
इस जश्न के मौके पर शहीद सिद्दीकी, रमाकांत त्रिपाठी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, मक़सूद कुरैशी, फरमान अहमद, नुरुत जमा, आसिफ, तस्लीम, इब्ने, नवाब ईशा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने जश्न मनाया।