फंदे मे लटकती मिली विवाहिता

कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बरैसा गांव की एक विवाहिता का शव फांसी के फन्दे से लटकता मिला है जानकारी मिलते ही थानेदार के साथ क्षेत्राधिकारी भी घटना स्थल पर पहुचे है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मास्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला का पति रोजी रोटी के चक्कर में परदेश में रहता है। वही महिला की मौत पर चार लोगो को जिम्मेदार बताते हुए परिजनो ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है।