पति की प्रताड़ना से मायके में रहने को विवष महिला

कौशाम्बी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मुख्यालय के नयानगर द्वितीय निवासिनी एक महिला ने पुलिस अधिकारियों को दिये गये शिकायती पत्र में बताया कि उसका पति उसे मारपीट कर घर से भगा दिया है। इतना ही नहीं उसकी बेटियों को बेचने के फिराक में पति रहता है। 


बता दे कि नयानगर निवासिनी मीना देवी पत्नी राम अंजोर मूलतः प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना के सबलगढ़ डेरवा की है। उसका आरोप है कि उसकी एक बेटी शिक्षक पद पर तैनात है। उसे बेचने के लिए उसका पति फिराक में लगा रहता है कि भुक्तभोगिनी का आरोप है कि पिता के दहशत के चक्कर में उसकी लड़की ने शादी रचा लिया। जब इसका विरोध किया जाता है तो वह मारता पीटता है और नजायज असलहा दिखकर धमकता है कि जान से मार दूंगा। बहरहाल पुलिस अधिकारियों ने जांच कराये जाने का आश्वासन शिकायतकर्ता को दिये हैं।