नमामि गंगे स्वच्छ गंगा अभियान CAA जन जागरूकता चौपाल का कार्यक्रम  आयोजित

कौशाम्बी। शुक्रवार को मूरतगंज ब्लाक के बदनपुर घाट में नमामि गंगे और स्वच्छ गंगा अभियान और CAA जन जागरूकता चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता मौजूद रहे।


मुख्य अतिथि विधायक चायल संजय गुप्ता ने गंगा मैया को नमन करते हुए कहा कि मैं धन्य हु जो गंगा मैया के दर्शन हुए क्योकि गंगा एक नदी ही नही गंगा हमारी आस्था है जो साक्षात हमारी देवी माँ है और हमे माँ गंगे को साफ सुथरा रखना है हमे माँ गंगा में कचरा नही फेकना है 


सी ए ए पर चर्चा करते हुए विधायक चायल ने कहा कि सी ए ए केवल मात्र नागरिकता देने के लिए है ना की किसी को देश से निकालने के लिए है इसी के साथ विधायक चायल में गंगा आरती कर पूजन किया 


इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ,मंडल अध्यक्ष मनोज शुक्ला, किसान मोर्चा जिला संयोजक अशोक गोस्वामी, दीपचंद दिवाकर, शिव मोहन मौर्या, मीडिया प्रभारी सूरज यादव ,पिंटू कुशवाहा, संजीव चौधरी,बीरेंद्र पटेल,आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।