नागरिकता संशोधन अधिनियम पर विपक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रम को दूर करे कार्यकर्ता --सांसद

नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के उद्देश्य से मूरतगंज में सभा आयोजित


कौशाम्बी। नागरिकता संशोधन अधिनियम पर विपक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रम को दूर करने के उद्देश्य से मूरतगंज कस्बे में आयोजित सभा मे लोगों को संबोधित करते हुए सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि कार्यकर्ता घर घर जाए और भ्रम दूर करे नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के बारे में विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के उद्देश्य से मूरतगंज में  एक सभा का आयोजन किया गया


 कार्यक्रम का आयोजन मूरतगंज मंडल अध्यक्ष मनोज शुक्ला के नेतृत्व में संम्पन हुआ इस कार्यक्रम का आयोजन कस्वे के एक गेस्ट हाउस में राष्ट्रव्यापी महा संपर्क अभियान के तहत किया गया है 


कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भाजपा सांसद विनोद सोनकर द्वारा किया गया। 


इस कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी जन जन तक पहुंच पहुँचे और जनसंपर्क व गोष्ठियों के माध्यम से नागरिकता संशोधन कानून पर विपक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रम को दूर करेंगे तथा विपक्ष द्वारा फैलाए गए हिंसा व वैमनस्य का भी जवाब जनसंपर्क एवं गोष्ठी के माध्यम से कार्यकर्ता पदाधिकारी देंगे।


 जिले के तीनों विधानसभा के विधायक चायल के संजय गुप्ता, सिराथू से शीतला प्रसाद पटेल, मंझनपुर विधानसभा से लाल बहादुर ने भी लोगों के भ्रम को दूर करने हेतु पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि वह घर घर लोगों से मिले और नागरिकता संसोधन के भ्रम को दूर करे  इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने भी नागरिकता संशोधन अधिनियम पर विपक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रम को दूर करने का आवहन किया।


 इस मौके पर यश पाल केशरी राजेन्द्र पाण्डेय दुर्गेश गुप्ता दीपचंद दिवाकर,राम मिलन पटेल कमलेश साहू, उपेंद्र द्विवेदी, संजीव चौधरी,सीमा सिंह उमेश केशरवानी राममिलन चौधरी, नागराज सिंह, अंकित केशरवानी सुरेश जायसवाल,कल्लू पंडा संजय जायसवाल उमेश पाण्डेय, आलोक द्विवेदी, सूरज यादव अशोक गोस्वामी, जय सिंह पटेल, राजेश गौतम, विनोद यादव, रामभवन मौर्य, कविता केसरवानी, हेमलता वीरेंद्र पटेल, देवराज पटेल, छोटे लाल पटेल आदि हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।