कांग्रेसियों ने धूम धाम से मनाया प्रियंका का जन्म दिन

कौशाम्बी।  कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्म दिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी मंझनपुर में पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए जहॉ कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने किया।


 इस मौके पर केक काटकर प्रियंका गांधी का जन्म दिन मनाया गया और उनकी दीघार्यु की कामना ईश्वर से की गई इस मौके पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम अपने कार्यकर्ताओं के साथ वृद्धजन आश्रम पहुंचे जहॉ वृद्धजनो को खाने- पीने की सामाग्री फल मिष्ठान आदि सामानो का वितरण किया है। इस मौके पर संचालक आलोक राय गौरव पाण्डेय कैसलेश द्विवेदी देवेश श्रीवास्तव शशि प्रताप त्रिपाठी सैफ अजीम राजेन्द्र त्रिपाठी अतिन केसरवानी मो0 शफीक मो0 फरमान सुरेन्द्र शुक्ला शिवभूषण नुरूज जमा हारून सचिन पाण्डेय मो0 नुरानी बजरंग मो0 नाजिम मोजिम अहमद इजहार अहमद सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहें।