देवेश का बढा कद बने प्रदेश सचिव

राहुल गांधी युवा शक्ति संगठन के प्रदेश सचिव नियुक्त किये जाने पर कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत


कौशाम्बी। अखिल भारतीय काग्रेंस कमेटी ने कौशाम्बी के सक्रिय काग्रेंसी नेता देवेश श्रीवास्तव एडवोकेट को बडी जिम्मेदारी सौप दी है। देवेश श्रीवास्तव को राहुल गांधी युवा शक्ति संगठन के प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।


 देवेश की यह नियुक्ति राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस कमेटी ने किया है। जैसे ही इस बात की जानकारी देवेश के समर्थको को हुयी है उन्होने माल्यापर्ण कर देवेश का जोरदार स्वागत किया है। इस मौके पर वक्ताओ ने कहा कि युवा नेता देवेश श्रीवास्तव के सक्रियता से युवा शक्ति संगठन मजबूत होगा। देवेश की नियुक्ति का पत्र राहुल गांधी युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत प्रभु मोरे ने जारी कर उनसे संगठन को मजबूती प्रदान करने की आशा व्यक्त की है। इस मौके पर दर्जनो कांग्रेस नेता मौजूद रहें।