भरवारी की बालिका सिपाही पद पर चयनित

2400 मीटर की दौड 13 मिनट 19 सेंकेड में पूरी कर महिला सिपाही के पद पर भर्ती में हुयी बालिका सफल


भरवारी, कौशाम्बी। भरवारी कस्बे के शिशु मन्दिर कालोनी निवासी सुनील कुमार की बेटी प्रगति ने सिपाही भर्ती परीक्षा की दौड में रिकार्ड कायम कर दिया है और 2400 मीटर की दौड 13 मिनट 19 सेंकेड में पूरी कर महिला सिपाही के पद पर भर्ती में सफल हुयी है।


 बालिकाओ की कडी मेहनत और सिपाही पद पर भर्ती के पूर्व तैयारी के चलते उन्हे यह सफलता मिली है। यह दौड प्रयागराज जिले में हुयी है


 जिसमें कौशाम्बी की तीन लकडियो ने महिला सिपाही के दौड में सफलता हासिल की है। जिस पर तीनो लडकियो का पुलिस महकमे में चयन हो गया है।


 बालिकाओ की सफलता पर उनके परिजनो समेत रिश्तेदार शुभ चितंको ने सफल हुयी बालिकाओ को बधाई दी है।