योगीराज में पशुओ की समस्या से त्रस्त है किसान-देवेश

केन्द्र की मोदी सरकार आम जनता के बीच राजनीति का हथियार अपना रही है जिसे जनता कभी नही करेगी बर्दाश्त


कौशाम्बी। विधि प्रकोष्ठ काग्रेंस के जिलाध्यक्ष और यूथ काग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव अपने दर्जनो समर्थको के साथ सिराथू विधानसभा के नौगीरा देवखरपुर सेहिया दुबरा सहित दर्जनो गांव का भ्रमण कर किसानो से मुलाकात कर सरकार की नीतियो की जानकारी हासिल की जैसे ही गांव गांव काग्रेंस नेता देवेश श्रीवास्तव पहुचे किसानो ने बताया कि योगी राज में छुटटा पशुओ की समस्या बढ गयी है और खुलेआम घूम रहे पशु फसलो को नष्ट कर रहे है। लेकिन छुटटा पशुओ पर सरकार अंकुश नही लगा पा रही है


 किसानो ने कहा कि उनकी गाढी कमायी से तैयार की गयी फसले पषु नष्ट कर रहे है वही किसानो ने कहा कि जब से केन्द्र में भाजपा की मोदी सरकार आयी है तब से उर्वरक और बीज के मूल्यो में बेतहासा वृद्धि हो गयी है जिससे भाजपा राज में किसानो की कमर टूट गयी है। 


 किसानो से मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेता देवेश श्रीवास्तव ने गांव की जनता से मोदी सरकार के सीएए और एनआरसी कानून पर बात कर सच्चाई जानी तो लोगो ने मोदी सरकार के एनआरसी और सीएए को देश समाज विरोधी करार दिया है। 


ग्रामीणो का कहना है कि यह दोनो कानून देशवासियो के लिए हितकर नही हो सकता है और इस कानून के आड में केन्द्र की मोदी सरकार आम जनता के बीच राजनीति का हथियार अपना रही है जिसे जनता कभी बर्दाश्त नही करेगी और आने वाले दिनो में केन्द्र की भाजपा सरकार को जनविरोधी नीतियो पर जनता करारा जवाब देगी। इस मौके पर जुगुल किशोर श्रीवास्तव कमलेश श्रीवास्तव भारत गौतम नकुल दिवाकर सहित तमाम लोग मौजूद रहें।