लेखपालो का लगातार धरना जारी

कौशाम्बी। अपनी विभिन्न मांगो को लेकर बीते 14 दिनो से लेखपालो का संगठन आन्दोलनरत है और जनपद मुख्यालय मंझनपुर के डायट मैदान में धरना प्रदर्शन सभा कर लेखपाल अपनी आवाज बुलन्द कर रहे है। लेकिन कप कपाती ठंड के बावजूद लेखपालो की आवाज सुनकर उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास योगी सरकार के अधिकारियो ने नही किया है। जिससे लेखपालो का आक्रोश दिनो दिन बढता जा रहा है। जिससे लेखपालो का आन्दोलन और उग्र हो रहा है। अपनी विभिन्न मांगो को लेकर आन्दोलनरत लेखपालो की आवाज दबाने का भरसक प्रयास योगी सरकार और उनके अधिकारियो ने किया है और आन्दोलनरत लेखपालो की मांगो को मानने के बजाय तमाम लेखपालो पर निलम्बन की कार्यवाही कर दी है। जो शासन की मानवता विरोधी नीतियो को उजागर कर रहा है। लेखपालो के इस आन्दोलन में जिले के तीनो तहसील मंझनपुर सिराथू चायल के लेखपाल शामिल हो रहे है।