मेष राशिफल: आज आपका दिन मंगलकारी रहने वाला है। दोस्तों के संग किसी आवश्यक कार्य में व्यस्त रहने वाले हैं। किसी पुराने साथी से आर्थिक लाभ होगा।
वृषभ राशिफल: किसी अनिवार्य कार्य को गति दे पाएंगे। नौकरी करने वाले या व्यवसायी वर्ग के लिए लाभकारी दिन है। कार्यस्थल पर पदोन्नति के योग हैं। अधूरे कार्य पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन में खुशियां रहने वाली है।
मिथुन राशिफल: गुस्से पर नियंत्रण कर पाएंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहने वाले हैं। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी की स्थिति उत्पन्न होगी। पारिवारिक सदस्य से आर्थिक सहयोग मिलेगा। मानसिक तौर पर किसी कार्य में उलझ सकते हैं।
कर्क राशिफल: आज अनेक प्रकार के कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक गुस्सा से परेशानी होगी। अनैतिक कार्यों से कलंक लग सकता है, इसलिए सावधान रहें। सरकारी कामकाज में बढ़ाएं आएंगी।
सिंह राशिफल: वौवाहिक जीवन में साथी के साथ अनावश्यक बहस हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। सामाजिक जीवन में सफलता मिलने वाली है। विपरीत लिंगों के प्रति आकर्षण रहने वाला है। घरेलू कामों में व्यस्त रहने वाले हैं।
कन्या राशिफल: घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है। आर्थिक रूप से लाभ होने वाला है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का भरपूर साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से अच्छा समाचार मिलेगा।
तुला राशिफल: आज का पूरा दिन सुख पूर्वक बीतने वाला है। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा समय व्यतीत होने वाला है। मन विचलित रहने वाला है।
वृश्चिक राशिफल: आज का दिन शांतिपूर्वक बीतने वाला है। अनावश्यक धन खर्च होगा। महिला साथी से कुछ नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहने वाली है। सरकारी दस्तावेज़ के काम में सतर्क रहने की आवश्यकता है।
धनु राशिफल: भाई-बहनों से अच्छा संबंध रहने वाला है। भाग्य में वृद्धि का योग है। छोटे-मोटे प्रवास पर जा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलने वाला है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यातीत करने वाले हैं।
मकर राशिफल: शेयर मार्केट या सट्टेबाजी में पैसा बर्बाद हो सकता है। जीवनसाथी के मन में असंतोष की भावना रहने वाली है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आँखों की समस्या से परेशान हो सकते हैं।
कुंभ राशिफल: शारीरिक और मानसिक तौर पर उत्साहित रहने वाले हैं। धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। मित्रों और साथियों से कोई बड़ा उपहार मिलने वाला है। वौवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है।
मीन राशिफल: मन अशांत रहेगा। किसी भी कार्य में एकाग्रता की कमी महसूस होगी। घर-परिवार से दूर रहेंगे। छोटे-मोटे लाभ के चक्कर में धन का नुकसान हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के काम से सतर्क रहने की आवश्यकता है।