शहीदों के लिए कुछ लाइनें--------

विद्या-वारिधि,       ज्ञान-पुंज,
विद्वान,     हृदय अति निर्मल ।
प्रतिभावान, जाति-कुल पोषक,
दृढ-संकल्पी,         अविचल ।।
दयावान,     बहुभाषा-भाषी,
धर्मनिष्ठ         निशि-वासर ।
धन्य हो गयी  भारत मां भी
उस   सपूत   को पाकर   ।।
देश-जाति के हितचिंतन में,
रहते   प्रतिक्षण     तत्पर ।
"श्रवण"नमन करें हम सब,
उस अमर पुरुष को मिलकर ।।
        --श्रवण कुमार जायसवाल