जन्मदिन मनाने घर से बाहर निकली थी नाबालिग के साथ 6 लोगों ने मिलकर किया दुष्कर्म


मिलनाडु के कोयंबटूर से भी एक नाबालिग के साथ हैवानियत की खबर आई है। पुलिस के मुताबिक 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की अपने दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने गई थी। 
 

इसी दौरान छह लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने इनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा अपने एक दोस्त के साथ 26 नवंबर को एक पार्क में गई थी। रात को करीब नौ बजे वहां से लौटते वक्त आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने लड़के के साथ काफी मारपीट की और लड़की को एक गुमनाम स्थल पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

दरिंदों का दुस्साहस: वीडियो भी बनाया


पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। लड़की ने अगले दिन पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई। 

चार जेल भेजे, दो की तलाश जारी: 


जांच शुरू होने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ पोक्सो एक्ट, धारा 354 (महिला के सम्मान पर हमला) और धारा 506 (आपराधिक कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें महिला अदालत में पेश करने के बाद उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया। पुलिस को गैंग के मुखिया समेत दो लोगों की तलाश है।